वैष्णव मन्दिर पुष्कर की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण (चतु:) संप्रदाय 52 गौत्र मन्दिर समिति पुष्कर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को वैष्णव मन्दिर बड़ी बस्ती पुष्कर में आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर अग्रावत सावंतसर व रामस्वरूप वैष्णव सराधना के द्बारा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी को समाज सेवा, समाज की एकता अखंडता व गोपनीयता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व कार्यकारिणी द्बारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को आय व्यय का ब्यौरा दिया। समारोह में अध्यक्ष रघुनाथ देव मुरारी चुरली, सचिव अशोक वैष्णव गोविन्दगढ, सहसचिव अशोक वैष्णव भडसुरी , कोषाध्यक्ष हंसराज वैष्णव बासेली, उपाध्यक्ष कमल रामावत पुष्कर, मदन दास पीपावत बालापुरा, कैलाश वैष्णव नांदला, सहसचिव अशोक वैष्णव दिलवाड़ा, आडिटर रुप नारायण वैष्णव के साथ कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Author: admin