वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति धानेश्वर की आम सभा की बैठक हुई आयोजित, बैठक में 20 नये बने भामाशाहों का सम्मान किया गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति धानेश्वर फुलिया कला की आम सभा रविवार को समिति अध्यक्ष गोपाल दास उम्मेदपुरा व संरक्षक हरिद्वार दास कजोडिया व रामगोपाल चकवी, बोलतादास पंडेर के आतिथ्य मे आयोजित हुई । धानेश्वर वैष्णव समाज की धर्मशाला मे आम सभा की बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्री बालाजी महाराज के दीप प्रज्वलित कर, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। आमसभा की बैठक मे गत बैठक की पुष्टि व आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। बैठक मे सेवा समिति के नये बने बीस भामाशाहो का समिति पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया । बैठक में दामोदर दास कनेई, महावीर दास ठिठोडी, बिजयनगर समिति अध्यक्ष महावीर वैष्णव मुरायला, धानेश्वर युवा मंडल अध्यक्ष रघुवीर दास वैष्णव, श्याम लाल कुरथल, मिश्री दास दौलतपुरा, जगदीश दास बासेडा, बजरंग दास साराश, कालू दास मुंडेती , मदन लाल लाम्बा हरिसिंह, संजीव कुमार, रणजीत वैष्णव तस्वारिया, महावीर दास उम्मेदपुरा, शाहपुरा समिति अध्यक्ष योगेंद्र वैष्णव, शान्ति लाल हुकमपुरा, पूर्व युवा अध्यक्ष शिवराज वैष्णव शुभुम ट्रेडर्स फुलिया, पत्रकार रामकिशन वैष्णव सहित वैष्णव समाज के गणमान्यजन व विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पदाधिकारी मौजूद थे।

Author: admin