मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। क्रीड़ा भारती खंड नसीराबाद (चित्तौड़ प्रांत) के तत्वाधान में प्रथम खेल कबड्डी खेल का आयोजन गोविन्द नारायण जिंदल के मुख्य अतिथि, महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एवं विजयराज के वरिष्ठ अतिथि के सानिध्य में प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता हेतु ड्रॉ डाले गये। छात्र वर्ग में देव पब्लिक स्कूल, जाटिया, दिलवाड़ा बॉयज रॉयल, राजोसी, बालाजी मावशिया, कबड्डी टाइटन, फतेहगढ़ तिलाना, शिक्षा दा कन्वेंट, सराना टीम ने भाग लिया। छात्रा वर्ग में देवीमाता बाछुरसी, दिलवाड़ा गर्ल्स, डी.पी.एस राजोसी, दिलवाड़ा की टीमों ने भाग लिया। छात्र वर्ग में कुल 9 टीम व छात्रा वर्ग में 4 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में परिणाम इस प्रकार रहे –छात्र वर्ग
फर्स्ट – तिलाना क्लब
सेकंड – रॉयल राजोसी
थर्ड – दिलवाड़ा बॉयज रहे।
छात्रा वर्ग में
फर्स्ट – देवीमाता बाछुरसी
सेकंड – दिलवाड़ा
थर्ड – राजोसी
साथ ही ललित राठी, रोहित खण्डेलवाल, नवल किशोर , विष्णु गुर्जर, अर्पित सिंह कछवाहा, दिलीप रैदास, दीपक रैदास, जयन्त रावत, राकेश प्रजापत के अथक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। समापन में भी रणवीर चौधरी (एडिक्शन जीम संचालक) एवं महेन्द्र अन्तरराष्ट्रीय निर्णायक के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सभी खिलाड़ियों एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।