मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
सावधान कहीं आप अपना मकान किराए पर तो नहीं दे रहे है
अगर देना है तो पहले किराएदार की पुलिस को दीजिए जानकारी
जी हां ब्यावर में एक मकान में रह रहे किराएदार चढ़ा पुलिस के हत्थे
आर्मी क्षेत्र में सेंध मारने का लगा आरोप
अजमेर । जिले में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। ब्यावर से भी एक सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें पाली जिले की रास पुलिस ने ब्यावर के किशनगंज क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को प्रतिबंधित रक्षा क्षेत्र में घुसने के प्रयास में हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक के पास से उर्दू और अन्य कोड वर्ड में लिखे हुए कुछ दस्तावेज और नक्शे भी बरामद हुए है। इतना ही नहीं हिरासत में लिए गए अजरुद्दीन मेवात नाम के युवक के किराए के कमरे में एक डायरी भी मिली है । जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृह मंत्री अमित शाह के बारे में भी कुछ जानकारी लिखी बताई जाती है। बताया जाता है कि रास थाना क्षेत्र में अभी लगभग पूर्ण रूप से निर्मित हुए आर्मी क्षेत्र में प्रवेश करने के प्रयास में उक्त युवक को आर्मी के जवानों ने पकड़ कर रास पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने रात्रि लगभग 11:30 से 12:00 बजे के आसपास उसे किशनगंज स्थित मकान पर पूछताछ के लिए लेकर आई। जहां उसके कमरे की तलाशी में पुलिस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह सहित कोडवर्ड में कुछ लिखें दस्तावेज भी बरामद किए बताएं है । यह भी बताया जाता है कि जब उक्त युवक रास क्षेत्र के उक्त आर्मी एरिया में संदिग्ध गतिविधियों में प्रवेश करते पाया गया तो पहले उसने अपने आपको आर्मी प्रमुख विपिन रावत से मिलने की बात कही। घर पर ली गई तलाशी में कुछ ऐसे दस्तावेजों और सामान मिलने से यह समझा जा रहा है कि उक्त युवक देश विरोधी गतिविधि में लिप्त हो सकता है! किशनगंज के जिस मकान में वह दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता है। उसमें प्रवेश का मार्ग बाहर से ही सीढ़ियों के द्वारा है। अपने आप को मध्य प्रदेश के जावरा रतलाम के मेवाती पुरा का रहने वाला बता रहा है। उक्त युवक अजरुदीन मेवात पुत्र चांद खां को गंभीरता से पूछताछ करने के लिए पाली मुख्यालय पर ले जाए जाने की जानकारी मिली है। उक्त युवक के कमरे में नॉन वेज भी पका हुआ मिला बताया। जो तीन चार जनों के खाने जितनी मात्रा में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा से जुड़ी हुई अन्य एजेंसियां भी अब जांच में जुट गई बताई है ! बताया जाता है कि अजरुदीन पहले ब्यावर में कुछ सालों तक चांग गेट पर आलू – प्याज का ठेला लगा कर आलू प्याज बेचने का काम करता था। मगर पिछले डेढ़ दो वर्षों से मिल गेट स्थित फाटक के पास यही काम करने लगा। पुलिस के अनुसार यह भी बताया जाता है कि उक्त युवक से मिलने के लिए यदा-कदा कुछ अनजान लोग भी आया जाया करते थे। ब्यावर से सटे चड़ावटा के पास सैकड़ों बीघा जमीन में आर्मी क्षेत्र का पिछले लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है।जो लगभग पूरा होने में है। उक्त क्षेत्र में पहुंच का स्थान जहां से ब्यावर आने के मध्य में और अजमेर रोड से पुरानी ब्यावर होते हुए रास जाने के मध्य में पड़ता है। जहां बाकायदा पूरे क्षेत्र को बिजली के करंट वाले तारों से सुरक्षित किया हुआ है। वहीं क्षेत्र के मुख्य मार्गों के सभी स्थानों पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर मचान लगाकर जवान भी तैनात किए हुए है। फिलहाल हर एंगल से गंभीरता से पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है। जिसके बाद ही विस्तृत ब्योरा सामने आ पाएगा। इस घटना से इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की क्षेत्र में इस तरह की देशद्रोही गतिविधियों का जाल बिछाया हो सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच में क्या परिणाम आता है ? यहां यह भी नसीहत देने वाली एक बात है कि अगर हम अपना मकान किसी अनजान व्यक्ति को किराए पर दे रहे हैं तो हमें उससे पहले खुद को तो पूरी तहकीकात करनी चाहिए। संबंधित पुलिस को भी जानकारी दी जानी चाहिए कि अमुक व्यक्ति को हम किराए पर रख रहे हैं। अन्यथा परेशानी मे मकान मालिक भी आ सकता है ।