दिव्यांग को देखकर कलेक्टर ने रोकी गाड़ी,फिर देखो क्या कहा दिव्यांग ने

जिला कलक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

दिव्यांग प्रभुलाल को देखने पर गाड़ी रोककर की बात व
तत्काल उपलब्ध कराई ट्राईसाईकिल

भीलवाड़ा,
जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी गुरुवार को ऑफिस जा रहे थे उसी दौरान उनकी नजरे दिव्यांग श्री प्रभुलाल गुर्जर पर पड़ी।
जिला कलक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गाड़ी रोक कर जहाजपुर तहसील के बावड़ी तसवारिया निवासी श्री प्रभुलाल गुर्जर पुत्र श्री सुखदेव गुर्जर से बात की।
उन्होंने श्री प्रभुलाल के साथी को तत्काल कलेक्ट्रेट ऑफिस लेकर आने को कहा एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग से तत्काल प्रभाव से ट्राईसाइकिल दिलवाई एवं श्री प्रभुलाल से दिव्यांगजन पेंशन की भी जानकारी ली।


दिव्यांग श्री प्रभुलाल ने ट्राईसाईकिल मिलने पर जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी का आभार प्रकट किया एवं कहा कि इससे मुझे आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment