मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। वैष्णव समाज की पुष्कर स्थित बड़ी बस्ती मंदिर समिति के चुनाव रविवार को वैष्णव धर्मशाला में चुनाव प्रभारी श्यामसुंदर वैष्णव सावंतसर व रामस्वरूप वैष्णव सराधना के सानिध्य में सम्पन्न कराए गए। चुनाव में कुछ देर गहमागहमी के पश्चात चुनाव में खड़े दावेदारों से नामांकन पत्र जमा किए गए। इसके पश्चात चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न हो इसके लिए सभी दावेदारों में सहमति प्रदान करने के लिए अलग से बैठक रखी रखी गई। जिसमें सर्वे सहमति से एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक सचिव, एक सहसचिव, एक भंण्डार प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष एवं तेरह कार्य समिति सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ । चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर अग्रावत के अनुसार अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव देवमुरारी चुरली, उपाध्यक्ष मदन दास वैष्णव बालापुरा, कैलाश वैष्णव नांदला व कमल रामावत पुष्कर, सचिव अशोक वैष्णव गोविन्दगढ, सहसचिव अशोक वैष्णव भडसुरी, कोषाध्यक्ष हंसराज वैष्णव बासेंली, सह कोषाध्यक्ष अशोक वैष्णव दिलवाड़ा, प्रचार मंत्री भूपेन्द्र टिलावत, सह प्रचार मंत्री गोपाल वैष्णव सिनोदिया, आडीटर रुप नारायण वैष्णव व रामावतार पीपावत बालापूरा, भण्डारी ओमप्रकाश वैष्णव भावानन्दी बनाए गए, साथ ही सभी समितियों से एक एक सदस्य कार्यकारिणी में लिए गये। चुनाव के दौरान क्षेत्र की समस्त समितियों के पदाधिकारी व मन्दिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार, सत्यनारायण वैष्णव रामावत आदि उपस्थित रहे।