पेंशनर समाज नसीराबाद पेंशनर्स को आरजीएचएस में हो रही परेशानी को लेकर 25 मई को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा नसीराबाद द्बारा पेंशनर्स को आरजीएचएस में हो रही कठिनाइयों को लेकर 25 मई , सोमवार को सुबह 10 बजे उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। उपशाखा अध्यक्ष गजानन्द शर्मा ने बताया कि आरजीएचएस में विगत दो से तीन माह से अव्यवस्थाएं एवं पेंशनर्स को चिकित्सा व दवा सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे पेंशनर्स समाज में रोष व्याप्त है। अध्यक्ष शर्मा ने सभी पेशनर्स को अधिक से अधिक संख्या में तहसील स्थित उपशाखा कार्यालय में पहुंचने व ज्ञापन में सम्मिलित होने की अपील की है ।

Author: admin