मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों, चिकित्सालयों, संस्थाओं में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अल सुबह से योग शिक्षकों के द्बारा योग कराने के साथ विभिन्न योग प्राणायाम प्रतिदिन करने पर शरीर स्वस्थ व निरोग कैसे रहें योग शिक्षकों ने जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर नसीराबाद के पीएम श्री स्कूल, जे एन वी नालन्दा नगरपालिका नसीराबाद एवं नवोदय विद्यालय, कोर्ट परिसर में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों व अधिवक्ताओं द्बारा योग प्राणायाम किया गया। वहीं देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत स्तरीय 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योग दिवस पर शारीरिक शिक्षक बाबूलाल जाट द्वारा सभी स्टाफ साथी, जनप्रतिनिधि , विद्यार्थीयों तथा ग्राम वासियों को योग करवाकर योग की महत्ता बताई गई।
इस अवसर पर सूर्य नमस्कार, कपालभांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी तड़ा आसन तथा अन्य योगासन कराये गये ।
12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहकारी समिति अध्यक्ष दिनेश चौधरी, SMC अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, आनंदी लाल वैष्णव तथा ANM इंद्र पाल कौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे। पीईईओ नवीन सागर सोनी ने योग दिवस के अवसर पर पहला सुख निरोगी काया के महत्व को बताते हुवे रोज योग करने हेतु सभी से निवेदन किया । इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा योग भी ओर वोट भी थीम पर मतदाता जागरूकता अभियान के संदर्भ में Elc प्रभारी मोतीलाल द्वारा मतदाता जागरूकता पर विशेष चर्चा की गई , वह में भारत हु गीत सभी को सुनाया गया । तत्पश्चात सभी को मतदाता शपथ दिलाई गई । योग दिवस ओर मतदाता जागरूकता अभियान पर विद्यालय परिवार से सुषमा सोनी, सीमा जयंत, ऋतु देतवाल, अंजना शर्मा, नेहा, अशोक कुमार, मोहम्मद इरफान, बाबूलाल जाट, ताराचंद माली, शाहबुद्दीन , मनोज शर्मा, सोनू छिपा, सोनिया मित्तल, रविकुमार, शंकर जाट अन्य सभी ने सहयोग प्रदान किया।