मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ३०४३ के डिस्ट्रिक्ट डेजिनेटेड फण्ड, स्व श्री चवन्नी लाल जी हलवाई गुर्जर की पुण्य स्मृति में भड़ाना परिवार और रोटरी साथियों द्वारा दिए गये सहयोग से नसीराबाद के रोडवेज बस स्टैण्ड का जीर्णोद्धार करवाया गया । अध्यक्ष मनीष झंवर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 7 लाख रुपये आई है। इसमें शेड का दोनों तरफ विस्तार, प्लेटफॉर्म्स का विस्तार, प्लास्टर, फर्शी करण, नए दरवाजे खिड़कियां, रंग रोगन , नई लाइट और पंखे और नया फर्नीचर स्टाफ के लिए और नई ग्रेनाइट की बेंचे सभी जगह लगवाई गई । जिससे बस की प्रतिक्षा में बैठने वाले मुसाफिरों को राहत मिलेगी । इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब की गवर्नर निशा शेखावत और स्थानीय रोटरी क्लब नसीराबाद के सभी स्थानीय पदाधिकारी और सदस्य , सभी मीडिया कर्मी और रोडवेज प्रशासन की तरफ से श्याम सिंह चौहान व स्थानीय प्रभारी और रोडवेज के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्व. चवन्नी लाल हलवाई ( गुर्जर) परिवार के सदस्यों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के द्वारा मीडिया साथियों का भी पूरे वर्ष सहयोग करने के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया।