नसीराबाद छावनी परिषद ने जनगणना 2027 को लेकर करी अहम पहल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । छावनी परिषद नसीराबाद में छावनी क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को जनगणना 2027 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कर्मचारियों को स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया, उसके चरणों और उसके महत्व के बारे में समझाया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सही और समय पर जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। साथ ही कर्मचारियों से भी अपील की गई कि वे आम लोगों को भी जागरूक करें, ताकि जनगणना प्रक्रिया सफल और प्रभावी बन सके। 1 मई से स्व-गणना की शुरुआत हो रही है। नागरिकों से अपील है कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें और नसीराबाद को जनगणना में अग्रणी बनाने में अपना योगदान दें।

Author: admin