नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा छावनी क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से पार्क किए गए वाहन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम के निर्देश पर नसीराबाद छावनी क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्यवाही के तहत
छावनी क्षेत्र के मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर कई वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े पाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं शहर के सौंदर्यीकरण पर प्रभाव पड़ रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को चेतावनी दी गई तथा छावनी अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में छावनी परिषद के कर एवं राजस्व विभाग, सफाई निरीक्षक विभाग तथा मुख्य बाजार निरीक्षक की टीम शामिल रही। टीम द्वारा वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहन छावनी परिषद द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें, ताकि आमजन को असुविधा न हो और क्षेत्र की व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
साथ ही यह भी हिदायत दी गई कि भविष्य में पुनः नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment