नसीराबाद छावनी परिषद ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया तिरंगा रैली का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
————————अजमेर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
तिरंगा रैली में छावनी परिषद के कर्मचारियों एवं राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को 5 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों, कार्यालयों एवं दुकानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने बताया कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना है। इसी क्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से माँ के सम्मान के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment