मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर गोयला गांव के निकट सरकारी पाइप निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मौके पर कुछ लोग जेसीबी मशीन की मदद से सरकारी पाइप निकाल रहे थे। इसकी भनक लगने पर जागरूक लोगों की टीम मौके पर पहुंच गई और पाइप निकाल रहे लोगों को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई और जांच से जुड़ी है ।