श्री चन्द्र नाथ आदर्श विद्या मंदिर में ग्रीन डे सेलिब्रेशन पर विधालय के भैया/बहिनों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शिशु वाटिका द्वारा “ग्रीन डे” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण एवं हरे रंग के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भैया-बहनों ने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के लिए इनका संरक्षण आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया तथा पेड़-पौधों को पानी सींचकर उनकी देखभाल का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश ने विद्यार्थियों को प्रकृति के नियमों, पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों तथा पौधरोपण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहकर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
ग्रीन डे के अवसर पर विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। हरे रंग के माध्यम से हरियाली, जीवन और प्रकृति से जुड़ाव का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रकृति संरक्षण का महत्व समझा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पेड़-पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। ग्रीन डे का आयोजन विद्यार्थियों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम रहा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment