मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण के साथ ’’मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान’’ व ’’हीटवेव व पेयजल आपूर्ति’’ बाबत् समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समस्त अधिकारीगण द्वारा उपस्थिति प्रस्तुत की गई। उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद द्वारा मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के संबंध में संबंधित कलस्टर प्रभारी अधिकारीगण को 25 अप्रैल को राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा के आयोजन बाबत् निर्देशित किया गया। इसके साथ ही हीटवेव के संबंध में समस्त अधिकारीगण एवं चिकित्सा अधिकारीगण को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये, इसके उपरांत पेयजल आपूर्ति के संबंध सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नसीराबाद को गीष्म अवधि के मध्यनजर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पूर्व योजना तैयार कर जल आपूर्ति संबंधी समस्त व्यवस्थाएं किये जाने बाबत् निर्देशित किया गया।