मऊ :02 अर्न्तजनपदीय शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता : धीरज कुमार सिंह
कब्जे से अवैध एक पिस्टल 09एमएम व 02 जिंदा कारतूस 09 एमएम व 02 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिरैयाकोट पुलिस को उस उक्त अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 04.10.2021 को रात्रि 21.10 बजे देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर धर्मदास गेट के पास दो शातिर असलहा तस्करों क्रमशः रोहित सिंह उर्फ रोशन सिंह पुत्र स्व0 राम औतार सिंह सा0 लक्ष्मनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर व अविष्कार सिंह उर्फ जिम्मी पुत्र राकेश सिंह निवासी अलीनगर थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर के कब्जे से अवैध एक अदद 09 एमएम पिस्टल व 02 अदद कारतूस 09एमएम व 02 अदद 315 बोर तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.10.2021 को हम दोनों लोग अवैध असलहा अन्य प्रान्त से सस्ते दामों पर खरीद कर अच्छे दामों पर असलहे को बेचते हैं जिससे हम लोगों का खर्च चलता है । इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. रोहित सिंह उर्फ रोशन सिंह पुत्र स्व0 राम औतार सिंह सा0 लक्ष्मनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर।
2. अविष्कार सिंह उर्फ जिम्मी पुत्र राकेश सिंह निवासी अलीनगर थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर
बरामदगी-
1. अवैध एक पिस्टल 09एमएम व 02 जिंदा कारतूस 09 एमएम।
2. 02 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।