जेपी नड्डा ने छुए दिव्यांग कार्यकर्ता के पैर,सोशल मीडिया पर वायरल

जेपी नड्डा ने छुए दिव्यांग कार्यकर्ता के पैर

गोरखपुर। गोरखपुर में तीन मार्च को छठे चरण में मतदान होना है, जिसको लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं का जमा होना शुरू हो गया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मीडिया कर्मियों से बातचीत करने के लिए जब भाजपा मीडिया सेंटर पहुंचे तो वहां पहले से उपस्थित दिव्यांग प्रकोष्ठ के एक कार्यकर्ता ने जब उनका पैर छुआ तो जवाब में जेपी नड्डा ने भी उस दिव्यांग कार्यकर्ता का पांव छू कर अभिवादन स्वीकार किया। उनके इस कदम की लोग काफी सराहना और चर्चा कर रहे हैं।

गोरखपुर के तारामंडल के रहने वाले पुरुषोत्तम अग्रहरि ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने अपना आशीर्वाद हमें दिया और हमें भाजपा को बंपर वोटों से जीत दिलाने का आग्रह भी किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment