लिफ्ट बंद हुई तो कलेक्टर ने तल मंजिल पर पहुंचकर सुनी दिव्यांगों की समस्याएं
इंदौर। प्रशासनिक संकुल में बुजुर्गो और दिव्यांगों की सुविधा के लिए तीन लिफ्ट लगाई गई हैं। इसमें एक लिफ्ट चलती थी, वह भी मंगलवार को बंद हो गई। इससे जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाले दिव्यांग आवेदक परेशान होते रहे। मामले की जानकारी कलेक्टर को लगी तो उन्होंने दिव्यांगों के लिए तल मंजिल पर ही जनसुनवाई शुरू कर दी। वे दो बार दिव्यांगों से मिलने तल मंजिल पर आए और उनकी शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने कुछ अधिकारियों को तल मंजिल पर ही तैनात कर दिया, जो दिव्यांग आवेदकों को तल मंजिल पर ही बैठा रहे थे।
- योगेश सोनी नसीराबाद मेडिकल रिलीफ सोसायटी (MRS) के सदस्य मनोनीत
- एस एन पब्लिक स्कूल नसीराबाद ने किया वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
- उपखण्ड अधिकारी यादव व थानाधिकारी श्री नगर पारुल यादव ने किया गैस एजेंसी का संयुक्त निरीक्षण
- गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद द्बारा केमिकल लीकेज माॅकर्डिल का आयोजन किया
- गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद द्बारा केमिकल लीकेज माॅकर्डिल का आयोजन किया
कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को पहुंचे दिव्यांग लिफ्ट खराब होने से जनसुनवाई कक्ष तक नहीं पहुंच सके। कलेक्टर इलैया राजा टी ने नीचे दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने दिव्यांग ममता मुजाल्दे, सावित्री सेन सहित 14 लोगों को बेट्रीयुक्त ट्राइसिकल मंजूर की। एक अन्य दिव्यांग मेमूना शरीफ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया। जनसुनवाई में सैकड़ों आवेदक आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की शिकायत लेकर पहुंचे।