विकलांगो के पास इस सर्टिफिकेट का होना जरूरी,तभी मिलेगा लाभ

अहम जानकारी: विकलांग सर्टिफिकेट के फायदे…?

सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत

जयपुर – विकलांग सर्टिफिकेट के फायदे यह है कि दिव्यांग उम्मीदवार को आरक्षित कोटे के कारण चुने जाने की अधिक संभावना है। विकलांग व्यक्तियों (PwD) के कोटे के तहत आरक्षित नौकरियों के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।

सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के कंपनियों ने विकलांगों के लिए 4% कोटा आरक्षित किया है। निजी क्षेत्र भी विकलांगों को नौकरी देने में पीछे नहीं है, कई आईटी कंपनियां और बड़ी होटल दिव्यांगो को नौकरिया देते है। नौकरी आरक्षण के अलावा, स्वावलंबन कार्ड पहचान पत्र यात्रा आदि के लिए रियायतें प्राप्त करने में मदद करता है। विकलांगता कार्ड पास में रखने के लिए आसान है और किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।

जो अभ्यर्थी दिशा-निर्देशों के अनुसार विकलांगता प्रमाण पत्र का पात्र हैं, उन्हें लाभ प्राप्त करने के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहिए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment