मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें 976 योग करने वालों की उपस्थिति रही ।
आनासागर बारादरी चौपाटी पर डॉ हेमेश्वर और डॉ कमलेश तवानी के नेतृत्व में रेजिडेंट चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी, टेक्निशियन ने योगाभ्यास किया।
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉ श्याम भूतड़ा ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर अधीक्षक ड़ा अरविंद खरे सहित डॉ एमपी शर्मा , डॉ शिव बुनकर , डॉ प्रदीप वर्मा , डॉ विजय लता, डॉ जीसी मीणा , डा मणिराम, डॉ आभा भारद्वाज,
डॉ दीपाली जैन , डॉ कल्पना अग्रवाल , डॉ महेंद्र खन्ना , डॉ भागचंद , डॉ हरसोलिया , डॉ धर्मेंद्र फतेहपुरिया , डॉ लक्ष्मण चरण सहित अनेक चिकित्सक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
प्रधानाचार्य डॉ अनिल सामरिया ने बारादरी एवं टोरंटो पैलेस में उपस्थित होकर योग को अपने जीवन का नियमित भाग बनाने का आह्वान किया।
डॉ विकास सक्सेना ने वरुण सागर पर योगाभ्यास कराया।