मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। श्री कन्या आदर्श विद्या मंदिर
हनुमान चौक नसीराबाद
मे स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि रवि पथरिया डाॅ फिजियो थैरेपी, विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुभाष मित्तल निजी व्यवसायी, उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, सहसचिव कुनाल बंसल द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश मुद्गल द्वारा अतिथियों का स्वागत परिचय करवाया गया। विद्यालय के भैया/बहिनो द्वारा देशभक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शिशुवाटिका के भैया/बहिनो द्वारा शिव तांडव किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या रेखा कँवर द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र करके किया गया।