मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
केकड़ी। प्रांतीय वैष्णव समाज समिति जयपुर के तत्वाधान में गुरुवार को पूरे राजस्थान के जिला व तहसील मुख्यालयों पर वैष्णव समाज द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। इसी क्रम में केकड़ी में भी पुजारी वैष्णव समाज के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम को ज्ञापन प्रस्तुत किया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से मंदिर डोली भूमि पर खातेदारी अधिकार पुजारियों के नाम करने, मंदिरों की जमीन से अवैध कब्जा ओर अतिक्रमण हटाने , सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी लाभ, परिलाभ एवं फसल खराबे का मुआवजा पुजारीयो को दिलाने की मांग की गई। साथ ही वैष्णव समाज को OBC सूची में “वैष्णव” शब्द जोड़ने की भी मांग उठाई गई। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह मांग लंबे समय से लंबित है, जिसे लेकर अब पूरे प्रदेश में एकजुट होकर आवाज उठाई जा रही है।
इस अवसर पर पुजारी वैष्णव समाज के सीताराम वैष्णव, रामस्वरूप चोसला, परमेश्वर अरनिया, प्रहलाद पारीक (पारा), किशन गोपाल कादेड़ा, सत्यनारायण वैष्णव, श्रीराम वैष्णव, नरेंद्र वैष्णव, बजरंग दास बडला, शांतिलाल सलारी, रामजीलाल , दिनेश वैष्णव, जुगल वैष्णव, सुनील वैष्णव, तेजमल, कमलेश, द्वारिका वैष्णव, दुर्गेश वैष्णव, गोविंद, गणेश वैष्णव एवं परमेश्वर टीलावत (केकड़ी) सहित समाज के अनेक गणमान्य व जागरूक बंधु उपस्थित रहे।
समाज के सदस्यों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की