अजमेर मे सूने मकान मे नकबजनी करने वालो को पुलिस ने 12 घन्टे मे पकडा

अजमेर मे सूने मकान मे नकबजनी करने वालो को पुलिस ने 12 घन्टे मे पकडा

2 पुरुष व 1 महिला को किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अजमेर के निर्देश पर एंव पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी के सुपरविजन तथा प्रशिक्षु आईपीएस सुजीत शकंर व थानाधिकारी रमेशचंद हाडा थाना अलवर गेट के नेतृत्व मे गठित टीम ने 18 फरवरी को दर्ज हुए नकबजनी के प्रकरण मे घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों के खगालते हुऐ मात्र 12 घन्टे मे नकबजनी के आरोपी विक्की शर्मा उर्फ कुशान्त शर्मा (23) पुत्र नरेश शर्मा , निवासी शक्ति नगर , आम का तालाब को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे लिया । आरोपी के कब्जे से लाखो रुपए के गहने बरामद किए । साथ ही प्रकरण मे चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी श्री मति चन्दा पत्नी सरफुद्दीन व बादल सैन पुत्र ललित सैन , नेहरु नगर अजमेर को भी गिरफ्तार कर माल बरामद किया । तीनो आरोपीयो को माल बरामदगी के पश्चात जेल भेज दिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment