अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से अवैध मादक पदार्थ व चोरी का मोबाइल बरामद

अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से अवैध मादक पदार्थ व चोरी का मोबाइल बरामद

शिवेश शुक्ला बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान एवं आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन मे तथा क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्र प्रकाश यादव चौकी प्रभारी जेलगेट थाना कोतवाली जनपद बस्ती मय टीम के सर्किट हाउस के पास से समय 12.10 बजे अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र वशंराज निवासी कुसम्हा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती गिरफ्तार । जिसके कब्जे से चोरी का मोबाइल सम्बन्धित मु0अ0सं0 0344/2021 धारा 379/411 भा0द0सं0 का बरामद एवं 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया । फर्द बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 0347/2021 धारा 8/20 NDPS Act बनाम चन्द्रशेखर पुत्र वशंराज निवासी कुसम्हा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के विरूद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र वशंराज निवासी कुसम्हा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 27 वर्ष है जिसके पास से 1. 1 किलो 100 ग्राम व एक बन्डल नमूना माल 100 ग्राम गाजा नाजायज

  1. एक अदद रेडमी मोबाइल बरामद हुआ।
    अभियुक्त का आपराधिक इतिहास 1. मु0अ0सं0 170/2013 धारा 457/380 भा0द0सं0 थाना कोतवाली जनपद बस्ती
  2. मु0अ0सं0 1627/12 धारा 411 भा0द0सं0 थाना कोतवाली जनपद बस्ती
  3. मु0अ0सं0 769/2016 धारा ¾ गुण्डा एक्ट थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
  4. मु0अ0सं0 103/2021 धारा 10 गुण्डा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
  5. मु0अ0सं0 344/2021 धारा 379/411 भा0द0सं0 थाना कोतवाली जनपद बस्तु
  6. मु0अ0सं0 347/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।
    घटना की जानकारी प्रशासन द्वारा मिली जिसमें 29.09.2021 को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश यादव मय हमराह टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग करते हुये अमहट पुल से सर्किट हाउस, पुलिस लाइन की तरफ आ रहे थे कि सर्किट हाउस के पहले एक व्यक्ति पैदल हाथ में पीले रंग का झोला लिए आता हुआ दिखाई दिया कि हम पुलिस वालो को देखकर सर्किट हाउस की तरफ भागना चाहा कि शक होने पर हमराही कर्म0गण के द्वारा घेर कर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता व भागने का कारण पूछने पर उसने बताया कि मेरा नाम चन्द्र शेखर S/O वंशराज निवासी कुसम्हा थाना वाल्टरंगज जनपद बस्ती है तथा बताया कि मेरे पास झोले मे गाजा होने के कारण डर के भाग रहा था अभियुक्त के पहने हुए पैन्ट की दाहिने जेब से ग्रे रंग की रेडमी कम्पनी का मोबाइल बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में पूछताछ पर बताया कि यह मोबाइल हमने जिला कारागार बस्ती के सामने खड़ी मोटरसाइकिल के डिग्गी से चुराया था ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम में
    उ0नि0 चन्द्रप्रकाश यादव चौकी प्रभारी जेलगेट थाना कोतवाली जनपद बस्ती,उ0नि0 गौरव सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन थाना कोतवाली जनपद बस्ती, हे0कां0 राजेश सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती,का0राजेन्सी वर्मा थाना कोतवाली जनपद बस्ती मौजूद रहे।
Author: admin

Comments (0)
Add Comment