GOOD NEWS : दिव्यांगो को अब इस तरह मिलेगी 5000 स्कूटी

दिव्यांगो को मिलेगी 5000 स्कूटी

दिव्यांग स्कूटी योजना हेतु ऑन-लाईन पोर्टल का उद्घाटन

दिव्यांग जगत

जयपुर, टीकाराम जूली, मंत्री महोदय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणानुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना में 5,000 स्कूटियों को वितरण करने हेतु विशेष योग्यजनों को आवदेन हेतु ऑनलाइन पोर्टल

उद्घाटन दिनांक 01.04.2023 को अपराह्न 12.00 बजे किया गया, उक्त कार्यक्रम में डॉ समित शर्मा, शासन सचिव, सान्याअवि, श्री हरिमोहन मीना, निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सान्याअवि, श्री अवधेश मीना, आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव, विशेष योग्यजन एवं निदेशालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। श्री टीकाराम जूली, माननीय मंत्री महोदय द्वारा विशेष योग्यजनों हेतु 5,000 स्कूटी की घोषणा करने पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दिव्यांगजनों का दैनिक जीवन सुलभ व सुगम्य हो पायेगा, जिससे उनके जीवन में नयी ऊर्जा का संचार होगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment