ब्यावर मे तीन दिवसीय आजीविका व कोशल प्रशिक्षण सम्पन्न, 23 दिव्यांग महिलाओं को बकरियां वितरित
ताकि दिव्यांग महिलाएं बन सके आत्मनिर्भर
मुकेश वैष्णव
अजमेर । राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा संचालित संजय इंक्लूसिव स्कूल ब्यावर परिसर मे संचालित 3 दिवसीय आजीविका ओर कौशल प्रशिक्षण के समापन समारोह मे 23 दिव्यांग महिलाओं को सिरोही नस्ल की उन्नत बकरियां वितरण की गई । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी ब्यावर डा. जावेद हुसैन थे । जबकि अध्यक्षता सरपंच गणेशपुरा सूरजाराम ने की ।
विशिष्ट अतिथि के रुप मे मोटीवेशन इंण्डिया के डा. सिद्धार्थ गौड , सीडीपीओ कार्यालय से चन्द्रकांता जोशी , सुरेश सिह , धर्मेंद्र सिह भाटी , संजय सिह गहलोत , जाँय डेरिग , मुकेश दरिया व विक्रम सिंह ने शिकरत की । उपनिदेशक रणजीत चीता ने संस्थागत जानकारी देते हुए बताया कि मोटीवेशन इण्डिया के सहयोग एवं निदेशक राकेश कुमार कौशिक के नेतृत्व मे संस्था आर एम के एम के माध्यम से पिछले 3 दिनो से दिव्यांग ग्रामीण महिलाओं को उन्नत बकरी पालन व नस्ल सुधार की जानकारी दी जा रही थी । जिसका मुख्य उद्देश्य इन दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए इनके जीवन मे रंग भरना है । मुख्य अतिथि डा. हुसैन ने संभ्भागियो को बकरीयो का उचित रख रखाव तथा मौसमी बीमारियों से बचाव व टीकाकरण के साथ नस्ल सुधार आदि पर जानकारी दी ।
- राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा दो दिवसीय अभिभावक एवं भाई बहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
- जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, गैस कम्पनी के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी के दिए निर्देश
- चैत्र नवरात्रि पर क्षेत्र के मन्दिरों में भक्तों की उमड़ रही है भीड़, बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में प्रतिदिन चौला बदलने के साथ हो रहा है फूलों से श्रृंगार
- सावधान – गैस किल्लत के नाम पर मंडरा रहा है साइबर ठगों का साया- राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी
- पुष्कर के परहुता पहाडी के शिखर पर स्थित मणि वैदिक शक्ति पीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर लोट रहे पंडित व बटुको पर मधु मक्खियों ने किया हमला, हमले में 13 पंडित हुए घायल, दो घण्टे के रेस्क्यू करके सभी घायल पंडितों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया