23 दिव्यांग महिलाओं को बकरियां वितरित
ब्यावर मे तीन दिवसीय आजीविका व कोशल प्रशिक्षण सम्पन्न, 23 दिव्यांग महिलाओं को बकरियां वितरित
ताकि दिव्यांग महिलाएं बन सके आत्मनिर्भर
मुकेश वैष्णव

अजमेर । राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा संचालित संजय इंक्लूसिव स्कूल ब्यावर परिसर मे संचालित 3 दिवसीय आजीविका ओर कौशल प्रशिक्षण के समापन समारोह मे 23 दिव्यांग महिलाओं को सिरोही नस्ल की उन्नत बकरियां वितरण की गई । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी ब्यावर डा. जावेद हुसैन थे । जबकि अध्यक्षता सरपंच गणेशपुरा सूरजाराम ने की ।
विशिष्ट अतिथि के रुप मे मोटीवेशन इंण्डिया के डा. सिद्धार्थ गौड , सीडीपीओ कार्यालय से चन्द्रकांता जोशी , सुरेश सिह , धर्मेंद्र सिह भाटी , संजय सिह गहलोत , जाँय डेरिग , मुकेश दरिया व विक्रम सिंह ने शिकरत की । उपनिदेशक रणजीत चीता ने संस्थागत जानकारी देते हुए बताया कि मोटीवेशन इण्डिया के सहयोग एवं निदेशक राकेश कुमार कौशिक के नेतृत्व मे संस्था आर एम के एम के माध्यम से पिछले 3 दिनो से दिव्यांग ग्रामीण महिलाओं को उन्नत बकरी पालन व नस्ल सुधार की जानकारी दी जा रही थी । जिसका मुख्य उद्देश्य इन दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए इनके जीवन मे रंग भरना है । मुख्य अतिथि डा. हुसैन ने संभ्भागियो को बकरीयो का उचित रख रखाव तथा मौसमी बीमारियों से बचाव व टीकाकरण के साथ नस्ल सुधार आदि पर जानकारी दी ।
- भारत विकास परिषद केकड़ी ने घुमन्तू परिवारों के संग बाटी दीपावली की खुशियां, मिठाईयां व पूजन सामग्री के किट किए वितरित
- देरांठू में ‘समावेश रथ’ के तहत धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, दिव्यांगो के साथ पूजा अर्चना व सुरक्षित आतिशबाजी के दिया समानता व समावेशन का सन्देश
- टीचर भर्ती रद्द हुई तो करने लगी सिलाई, अब बन गई सरपंच —शारदा राणा ने 6 करोड़पति उम्मीदवारो को चुनाव में पटकनी देकर बनी सरपंच
- आदर्श विद्या मंदिर जेठाना में दीपावली पर्व पर सजाई राम दरबार की झांकियां व किया भजनों का आयोजन
- शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष, सर्व सहमति से हुआ चयन, जिला उपाध्यक्ष पद पर केकड़ी के मोलकिया निवासी जय सिंह गुर्जर व देरांठू निवासी चम्पा दिनेश चौधरी बने






