मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। वर्तमान मे जिले मे भीषण गर्मी व लू के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यो का समय संशोधित करते हुए अग्रिम आदेशों तक 2 मई से प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है । अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा ने बताया कि इस दौरान श्रमिकों का विश्रामकाल प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।