मकान से एक अवैध देसी कट्टा,एक अवैध पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस एवं 46100 रूपये जुआ रकम सहित चार गिरफ्तार

मकान से एक अवैध देसी कट्टा,एक अवैध पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस एवं 46100 रूपये जुआ रकम सहित चार गिरफ्तार
-नियामत जमाला-
भादरा, 3अक्टूबर / क्षेत्र में पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशों से एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा व पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार झाझड़िया के सुपरविजन में चलाए जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ के अभियान में भिरानी पुलिस थाना की टीम ने थानाधिकारी सुखराम चोटिया के नेतृत्व में शनिवार की रात को गांव गढ़ी छानी में एक मकान में छापा मारकर चार युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया हैं। भिरानी थाना अधिकारी सुखराम चोटिया को छानीबड़ी में गश्त के दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिलने पर विकास पुत्र मनफुल जाट निवासी गढ़ीछानी के मकान से एक अवैध देसी कट्टा (पिस्तौल),एक अवैध पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस और 46100 रूपये जुआ रकम बरामद करते हुए चार युवकों कपिल पुत्र धर्मपाल जाति जाट निवासी भानगढ तहसील भादरा, नितेश पुत्र राजेन्द्रसिंह जाट निवासी बांडाहेड़ी सदर हिसार ( हरियाणा),जोगेन्द्र पुत्र देवीलाल जाति नायक निवासी दैयड़ तहसील भट्टू जिला फतेहाबाद व सोनू पुत्र रामकुमार जाति मेघवाल निवासी डाबड़ी तहसील भादरा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार छानीबड़ी में गश्त के दौरान भिरानी थानाधिकारी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि विकास पुत्र मनफुल बेनीवाल निवासी गढ़ीछानी का मकान जो शराब ठेकेदार विकास पुत्र रामप्रसाद कस्वां निवासी दैयड़ तहसील भट्टू जिला फतेहाबाद (हरियाणा )ने किराए पर ले रखा है, उस मकान में भारी मात्रा में अवैध हथियार है। पुलिस थाना में चारों आरोपितों के खिलाफ धारा 3,5,7,8, 25 (6), 25 (1-सी) आयुद्ध अधिनियम 1959 संशोधन 2019 एवं 3 /4 आरपीजीओ में मामला दर्ज कर अनुसंधान गोगामेड़ी थानाधिकारी बिशनसहाय को सौंपा गया है। भिरानी पुलिस थाना की टीम में थानाधिकारी सुखराम चोटिया, जसवन्तसिंह सउनि, राजेशसिंह हैड कांस्टेबल, राजपाल हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल देवीलाल, कांस्टेबल मंदीप, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल कमलेश व सुरेश कुमार डीआर शामिल थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment