रीट शिक्षक भर्ती 2021 लेवल प्रथम दिव्यांग वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की मेडिकल बोर्ड से जांच होगी
इस संबंध में सभी जिला परिषदों को माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव जी अग्रवाल ने आदेश जारी करके कहा है कि CMHO से संपर्क करके मेडिकल बोर्ड का गठन कराएं और इसके बाद.दिव्यांग वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल बोर्ड के माध्यम से जांच कराई जाए और उसके बाद ही नियुक्ति दी जाए l
इसके साथ ही सभी जिलों के डीईओ प्रारंभिक मुख्यालय को भी निर्देश जारी किया गया है कि वह अपने यहां चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज और प्रमाण पत्रों को लेकर आने वाली
शिकायतों को लेने से इनकार नहीं करें और इन शिकायतों या परिवेदनाओं को प्राप्त करके समुचित जांच करके निदेशालय को अवगत कराएं l
सभी जिलों में दिव्यांग वर्ग में चयनित 400 अभ्यर्थियों की जांच होगी l