मुंडावर ब्लॉक राशन डीलर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अतर सिंह चौधरी बने अध्यक्ष
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर ब्लॉक राशन डीलर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए । अतर सिह चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी को 2 मतों से हराया । अतर सिह चौधरी अध्यक्ष को राशन डीलर संघ के जिला अध्यक्ष सूरज भान यादव ने शपथ दिलाई । मुंडावर ब्लॉक के राशन डीलर अध्यक्ष बनने के बाद अतर सिंह चौधरी हेमंत कुमार जसाई , मनीष यादव, विक्रम सिंह यादव, चंद्रप्रकाश आदि लोगों ने विधायक निवास पर जाकर विधायक से मिले । मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने नए अध्यक्ष को साफा पहनाकर स्वागत किया गया । मुंडावर ब्लॉक के राशन डीलरों की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में विक्रम यादव , मनीष यादव , हेमंत कुमार जसाई , विजय शर्मा , आभास शर्मा , मनोज चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी सराय कला , संदीप चौधरी जागीवाड़ा, संपत शर्मा , महेश कुमार , सुरेंद्र सिह झंझारपुर , सत्येंद्र , रोशन लाल सभी डीलरों ने सर्व सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया ।