अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण (चतु: सम्प्रदाय) महासभा, शिक्षा निधि, युवा महासभा व महिला प्रकोष्ठ का शैक्षणिक सम्मेलन 14 जून को किशनगढ़ में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण (चतु :सम्प्रदाय ) महासभा शिक्षा निधि, युवा महासभा व महिला प्रकोष्ठ अजमेर का शैक्षणिक सम्मेलन 14 जून को किशनगढ़ के आर के लिंक रोड स्थित होटल लवकुश में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में समाज की कुल 51 प्रतिभाओं का चयन कर करीबन 4,51000/- चार लाख इक्कावन हजार का आर्थिक सहयोग एवं नर्सरी से नवमीं तक के 21 बच्चों को गोद लिया जायेगा। श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा एवं शिक्षा निधि संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों का राज्य एवं राज्य के बाहर के छात्रों से प्रार्थना पत्र आमंत्रित करना एवं कमेटी द्वारा चयन कर चैक द्वारा राशि प्रदान कराना है । इसके लिए
पात्रता सरकारी स्कूलों के विधार्थी होना आवश्यक रखा गया है। जिसमे पांचवीं, आठवीं, बारहवीं, उच्च शिक्षा एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ीयों का चयन किया जायेगा। कार्यक्रम में प्राथमिक कक्षा से आठवीं तक के प्रतिभाशाली बच्चों को समाज के भामाशाहों द्वारा गोद लेने की घोषणा भी की जायेगी । वहीं बारहवीं, ग्रेजुएशन एवं उच्च शिक्षा के लिए चयनित आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों को चैक द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा।
शैक्षणिक सहयोग स्वरूप राशि 21000 व 11000 रुपए एवं स्टेशनरी सेट जिसमें 1 बैग, 6 नोट बुक, 1 पानी की बॉटल,10 पेन व 10 पेंसिल शामिल होंगे, के साथ रु 500/- पारितोषिक स्वरूप दिए जाएंगे। पात्रता के मानदंड निम्न प्रकार से होंगे:-
जिसमे प्रथम 21000 रुपए पारितोषिक वाले विधार्थी किसी भी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश या केंद्रीय बोर्ड की सत्र 2025- 26 की कक्षा 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में ,मेरिट में प्रथम 10 स्थान में शामिल होने वाले हो। इसके अलावा
21000 रुपए पारितोषिक वाले स्नातक एवं अन्य उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन कमेटी द्वारा किया जाएगा।
11000 रुपए पारितोषिक वाले विधार्थी राजस्थान राज्य के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत रहते सत्र 2025 – 26 की कक्षा 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड की परीक्षा में 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। साथ ही
ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत रहते सत्र 2025- 26 में कक्षा 5 वीं 8 वीं में ग्रेड A प्राप्त की हो, को एक स्टेशनरी सेट जिसमें एक बैग, 6 नोट बुक, 1 वॉटर बॉटल, 10 पेन व 10 पेंसिल शामिल होंगे के साथ रु 500/- पारितोषिक स्वरूप दिए जाएंगे ।

विशेष नोट-

अधिक संख्या में आवेदन आने पर शैक्षणिक सहयोग के लिए प्राप्तांक प्रतिशत में वृद्धि की जा सकती है ।
चयनित विद्यार्थियों को पूर्व में ही सूचना दे दी जाएगी।
कार्यक्रम के तहत प्रात 8 बजे से 9 बजे तक संस्कार शिविर।
9 से 10 बजे तक चाय नाश्ता,
10 से दोपहर 2 बजे तक शिक्षा के क्षेत्र में चंहुमुखी विकास पर विशेष चर्चा जैसे लाइब्रेरी स्थापना, बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर ध्यान देकर तहसील स्तर पर प्रतिभाओं को निखारना एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर मेघावी बच्चों का चयन करना एवं शिक्षा से जुड़े समाज बंधुओं एवं रिटायर्ड कर्मचारियों को शिक्षा निधि से जोड़ना। हर वर्ष संभाग स्तर पर संस्कार शिविर, काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर विचार करना,
रोजगार हेतु विशेष पैकेज तैयार करके राज्य स्तर पर हर वर्ष रोजगार मेले का आयोजन करना,
उच्च शिक्षा के लिए संभाग स्तर पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आर्थिक सहयोग करना, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों की योजनाओं की जानकारी देकर समाज के बच्चों को लाभान्वित करना,
छोटे बच्चों का मोबाइल चलाने एवं नशामुक्ति छुटकारा एवं बच्चों की समय पर शादी करने पर विस्तृत चर्चा कार्यक्रम में शामिल रहेगी।
कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। जिसमे
दसवीं एवं बारहवीं में राजस्थान बोर्ड एवं केन्द्रीय बोर्ड में 85 प्रतिशत एवं अधिक प्रतिशत नम्बर लाने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान ,
आर ए एस परीक्षा में मेरिट में आने वालों का सम्मान,
2025-26 में डाक्टर,सी ए व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होकर केन्द्रीय एवं राज्य सरकार में नौकरी लगने वाले समाज बंधुओं का सम्मान भी किया जायेगा। कार्यक्रम के बीच दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भोजन रहेगा , इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

विशेष मंच पर किसी भी समाज सेवी एवं भामाशाहों का साफा – मैमोन्टो द्वारा सम्मान नहीं किया जायेगा। मंच पर बच्चों को सहयोग राशि हेतु आमंत्रित कर भामाशाहों द्वारा उनका सम्मान किया जायेगा। सभी समाज बंधु जो सम्मेलन में आयेंगे, 2026 की शिक्षा निधि की सदस्यता शुल्क 500/- रुपए देना अनिवार्य रखा गया है । जो पहले से आजीवन सदस्य हैं उनके लिए जरुरी नहीं। विधार्थियों एवं प्रतिभाशाली बच्चों के लिए कोई शुल्क राशि नहीं रखी गई है। कार्यक्रम में शामिल विधार्थी अपनी मार्कशीट एवं आने की पूर्व सूचना इन मोबाइल नम्बर पर भेजें।
9829508965, 9829084430, 9829746924, 9982562372, 9950701270

Author: admin