मेरे रहते किसी दिव्यांग को नही होगी परेशानी,आयुक्त मिले दिव्यांग खिलाड़ियों से

राजस्थान के विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने आज जयपुर के SMS स्टेडियम में चल रहे पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में आये हुए दिव्यांग खिलाड़ियों से मुलाकात की। विशेष योग्यजन आयुक्त स्वयं दिव्यांग हैं एवं दिव्यांग लोगों की पीड़ा को आसानी से समझते हैं। प्रथम दिन से ही आयुक्त ने इस पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी एवं प्रदेश भर से आये दिव्यांग खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो इसका पूरा ख्याल रखा। आज जैसे ही आयुक्त दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच पहुंचे सभी दिव्यांगजनो ने आयुक्त का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जीते हुए सभी दिव्यांगों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment