इस मजबूरी के कारण चलाई 45 KM ट्रायसाइकिल

45 किमी ट्रायसिकल से पहुंचा दिव्यांग बोला- पीएम आवास का नहीं मिला लाभ

विदिशा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर बुधवार को दिव्यांग कलेक्टर का पास पहुंचा और उनसे न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल शमशाबाद तहसील के सकतपुर के रहने वाले दिव्यांग शिब्बू को अब तक कुटीर का लाभ नहीं मिला है। जबकि पूर्व सरपंच ने पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में उसका नाम होने की बात कही थी। कई बार पंचायत के चक्कर लगाने के बाद भी उसे वहां से कोई मदद नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद वह कलेक्टर से गुहार लगाने के लिए अपनी ट्राई साइकिल से 45 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा। जहां उसने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को आपबीती सुनाई।

शिब्बू की फरियाद सुनकर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिब्बू के दस्तावेजों की जांच कराई। फिलहाल निजी तौर पर उसकी मदद करते हुए, उसे वापस अपने गांव भेजने की व्यवस्था की। कलेक्टर ने बताया कि दिव्यांग प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र है, लेकिन ऊपर जो नाम पहले आए हैं कुटीर उन्हें आवंटित होगी।

इनका नाम आगामी सूची में शामिल हो सकता है। इन्हें भी कुटीर मिलेगी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment