सभी MP करें ऐसा:सांसद कोष से दिव्यांगजनो को मिली स्कूटी

सांसद कोष से दिव्यांगजनो को मिली स्कूटी

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के सांसद सुभाष चंद बहेड़िया ने दिव्यांगजनो को स्कूटी वितरित की। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत आज भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर दिव्यांग बन्धुओं को वाहन वितरित किये गए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री मुश्ताक़ ख़ान जी, अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी श्री घनश्याम चावला जी, सांसद प्रतिनिधी श्री राजकुमार आँचलिया जी, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री श्री प्रशान्त जी मेवाड़ा जी, भीलवाड़ा नगर परिषद पार्षद श्री विजय लड्ढा जी, पूर्व पार्षद श्री गोपाल तेली जी, श्री हरीश सालवी जी, श्रीमती निशा जी जैन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के श्री पीयूष जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment