दिव्यांगों को प्रदान की स्कूटी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा द्बारा विधायक कोटे से नसीराबाद विधानसभा के 3 दिव्यांगों को स्कूटी प्रदान की ।नसीराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा ने बताया कि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा ने विष्णु पुत्र राधेश्याम वैष्णव बूबानिया , रोली देवी पत्नी किशन लाल चौधरी ग्राम बुबानिया , कानाराम पुत्र सांवरलाल ग्राम रामसर को विधायक कोष से स्कूटी भेंट की । यह स्कूटी पेट्रोल पंप स्थित सुजुकी शोरूम के मालिक संजय मालाणी के यहां स्कूटी वितरण कार्यक्रम रखा गया । जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों का सम्मान भी किया । इस अवसर पर विधायक लांबा , मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा , पूर्व मंडल अध्यक्ष वैभव तेला , छावनी परिषद वेरीड बोर्ड सदस्य सुशील कुमार गदिया , उपाध्यक्ष महेश सोदे , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हाजी फैज मोहम्मद गांधी , नवाब कुरैशी , करण तोगड़ा , अशोक चौधरी , जगदीश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।