दिव्यांगजनो को मिली 10 स्कूटी,आप भी करें आवेदन

पाली, 3 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी स्कूटी योजना 2021 के तहत गुरुवार को 10 विशेषयोग्यजन व्यक्तियों को स्कूटी व हेलमेट निःशुल्क वितरित कर उन्हें लभान्वित किया गया।
इस दौरान जिला कलक्टर नमित मेहता ने दिव्यांगजनों से बातचित करते हुए उनकों सरकारी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्राप्त होने पर बधाई दी। उन्होंने लाभान्वितों से कुशलश्रेम पूछी एवं स्कूटी प्राप्त होने पर उनके जीवन ने आने वाले बदलाव के बारे में जानकारी ली तथा ड्राईविंग करते हुए हेलमेंट उपयोग करने को कहा। स्कूटी पाने वालों ने सरकारी सहायता की सराहना करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के हित के लिए बनाई गई योजनओ का लाभ समय पर दिया जाए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अभिषेक ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को 10 दिव्यांगों को स्कूटी योजन से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूटी योजना में लाभन्वित होने वालों में ग्राम साली निवासी श्रवण कुमार पुत्र बाबूलाल, सुमेरपुर के नरेंद्र कुमार बाबूलाल, हेमावास के विनोद गोस्वामी मदन गिरी, आउवा के भरत कुमार पेमाराम, पालड़ी के मुकेश कुमार शेषाराम, खामल के भगीरथदास वैष्णव पुत्र लादूराम, तखतगढ़ के दीपक कुमार माली पुत्र अमराराम, रोहट के घनश्याम पुत्र मोहनलाल, सोजत के हेमन्त कुमार पुत्र उदाराम एवं बड़ा मगरा खोडिया सोजत निवासी संविता कंवर पुत्री नरपत सिंह ने स्कूटी योजना में स्कूटी मिलने पर खुशी जताई एवं मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व जिला प्रशासन का आभार ज्ञापित किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment