विश्व विकलांग दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएंगे दिव्यांग

सीएम के निवास से 1 किलोमीटर दूर 40 दिन से दिव्यांग धरने पर

3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएंगे दिव्यांग-राठौड़

जयपुर- राजस्थान जयपुर में विशेष योग्यजन भवन के सामने पिछले 36 दिनों से विकलांग जन क्रांति सेना प्रमुख श्री सत्येन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अपनी विशेष मांगों को लेकर प्रदेश के दिव्यांग धरने पर बैठे हैं। 15 नवम्बर को इसी धरने के दौरान सैंकड़ों विकलांगों ने एक साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन किया। विकलांगों ने विशेष योग्यजन भवन में प्रवेश किया और नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद शासन सचिव समित कुमार द्वारा 5 विकलांगों के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। सचिवालय में शासन सचिव के साथ विकलांगों की सकारात्मक वार्ता हुई और समित कुमार शर्मा ने मांगपत्र में रखी गई सभी मांगों को उचित बताया। सभी बिंदुओं पर जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता कर प्रपोजल तैयार किया जाएगा और सरकार को भेजा जाएगा। लेकिन सभी विकलांगों ने मिलकर निर्णय लिया कि जब तक हमारी मांगों पर विचार कर जल्द से जल्द हल नहीं किया जाता है तब तक विशेष योग्यजन भवन के सामने विकलांगों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

2 दिसम्बर को राजस्थान प्रदेश के विकलांग जयपुर में जुटेंगे

विकलांग वर्ग की विभिन्न माँगो को लेकर धरना 37 वें दिन भी जारी है एवं 3 दिसम्बर को काला दिवस के रूप में मनाया जायेगा। आव्हान कर्ता कान्हा राम जिनागल ,करनी राम ,रमेश सेन, किशन धोमाल ,राकेश कुमार ,मुकेश मीना, रामबाबू गुर्जर , देवेन्द्र यादव राहुल मेघवंशी , बबलू आदि क्रांतिकारी साथी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment