विशेष योग्यजनों को वितरित किए मोटराइज्ड स्कूटर
ब्रजमोहन वैष्णव / दिव्यांग जगत
झालावाड़। राजकीय एवं मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत एवं रोजगार करने वाले विशेष योग्यजन युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021 की बिन्दू संख्या 120 के अन्तर्गत निःशुल्क मोटराइज्ड स्कूटर पूर्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माननीय मंत्री एवं शासन सचिव महोदय के माध्यम से दिसम्बर में विश्व विकलांग दिवस पर वर्चुअली वितरित किए गए थे जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर द्वारा जिले को प्राप्त होने के पश्चात् बुधवार को 13 विशेष योग्यजनों को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर एवं मनोहरथाना पूर्व विधायक कैलाश मीणा द्वारा निःशुल्क मोटराइज्ड स्कूटर प्रदान किए गए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक गौरीशंकर मीना ने बताया कि विेशेष योग्यजन रामबाबू दांगी, दयाराम लोधा, रेणुका पाटीदार, श्रवणलाल, जगदीश चन्द, महिपाल सिंह, कमलेश कुमार, दुर्गेश कुमार मेघवाल, देवीशंकर मेवाड़ा, पुष्पेन्द्र सिंह, दीनदयाल, टीना मीना, दुर्गालाल को निःशुल्क मोटराइज्ड स्कूटर वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान लाभार्थियों को मोटराइज्ड स्कूटर के साथ वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं हेलमेट भी दिए गए।