मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
दिव्यांग राजकुमार का खुला बैंक खाता
अब मिलगी पेंशन
स्वीकृति के लिए जयपुर भेजा था पेंशन केश तीन साल का एरियर भी मिलेगा
अजमेर । अजमेर के फायसागर रोड निवासी दिव्यांग एवं अनाथ राजकुमार शर्मा के सिर से करीब 10 साल पहले पिता व 6 साल पूर्व मां का साया उठ गया था । दिव्यांग व असर्मथ राजकुमार अपनी वृद्ध दादी के साथ रावत नगर , फायसागर रोड पर जैसे तैसे जीवन यापन कर रहा है । राजकुमार को मुख्यमंत्री विकंलाग पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 750 रुपए पेंशन का भुगतान डाक विभाग द्वारा प्राप्त मनिआर्डर से होता था । लेकिन वर्ष 2018 से मनीआर्डर व्यवस्था बंद हो जाने से पेंशन भी नही मिल पा रही है ।
जिस पर प्रत्रिकाओ मे प्रकाशित दिव्यांग के समाचारों से सामाजिक एवं न्याय अधिकारीता विभाग ने बीते तीन साल से विकंलाग पेंशन को मोहताज सौ फिसदी दिव्यांग राजकुमार शर्मा की सुध ली । विभाग ने अब राजकुमार का आधार कार्ड बनवाने के बाद इसका इंडिया पोस्ट बैंक मे खाता खुलवा कर जन आधार से भी जोड दिया है । विभाग ने राजकुमार का पेंशन प्रकरण बना जयपुर भेज दिया है । जल्द ही राजकुमार की पेंशन चालू होने के साथ ही उसे तीन साल का बकाया एरियर भी मिल जायेगा ।
जिला कलेक्टर ने भी लिया था संज्ञान
राजकुमार शर्मा को पिछले तीन वर्षों से पेंशन नही मिलने का मामला की जानकारी मिलने पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग के अधिकारियों को मामले मे तत्काल कार्यवाही के निर्देश विभाग को दिऐ थे ।
इनका कहना है
राजकुमार का आधार कार्ड बनवाया गया है । इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मे खाता खुलवा कर जन आधार से जुडवा दिया गया है । पेंशन प्रकरण जयपुर भेजा गया है । जल्द ही खाते मे बकाया पेंशन भी आ जायेगी ।
प्रफुल्ल कुमार चौबीसा
उप निदेशक , सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग , अजमेर