बिहार के दिव्यांग गांधी मैदान में दिखाएंगे अपनी एकता,लाखों जुटेंगे

सम्मेलन:मनरेगा योजनाओं में भी दिव्यांगों को रोजगार देने की मांग हुई तेज
🔳 बलिया के लोहिया भवन में आयोजित हुआ दिव्यांगों का अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन
🔳 बिहार के 51 लाख दिव्यांगजन 3 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में देंगे अपनी चट्टानी एकता का परिचय
बेगूसराय:अनुमंडल के लोहिया भवन में दिव्यांग महिला और पुरुष ने अपने हक की खातिर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बैठक कर राज्य स्तर के सम्मेलन को सफल बनाने के कई निर्णय लिए।मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री ह्रदय यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार धनराज,जिला डीपीजी अध्यक्ष जोशी कुमार,जिला गौतम कुमार,जिला मीडिया प्रभारी गरीब कुमार आदि मौजूद थे।जन सभा को संबोधित करते हुए दिव्यांग अधिकार सम्मेलन के आयोजक अध्यक्ष श्री ह्रदय यादव ने कहा की दिव्यांगो को जागरूक करना ,साथ ही दिव्यांगों के लिए दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की सुसंगत धाराओं को जमीनी स्तर पर लाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित है परंतु दिव्यांगजन उन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर ले पाने में असमर्थ है।सरकार दिव्यांगों के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं वर्तमान समय मे दिव्यांग जनों को पेंशन, राशन, मनरेगा जॉब, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन, योजना आदि का लाभ अब हम लोग आसानी से नहीं ले पा रहे है।उपस्थित दिव्यांगों को बताया गया कि बिहार के 51 लाख दिव्यांगजन 3 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे।
इन लोगों को मिली आयोजन समिति की जिम्मेवारी
बैठक में अनुमंडल स्तर पर आयोजन समिति का गठन हुआ।जिसमें मणिलाल कुमार को आयोजन समिति का अध्यक्ष,चंदन कुमार को उपाध्यक्ष,दीपक कुमार को सचिव,राजीव कुमार को संयुक्त सचिव, मोहम्मद इमरोज को पीआरओ, रवीश कुमार को मीडिया प्रभारी,मोहम्मद जबीरआलम को ट्रांसपोर्ट इंचार्ज,बेबी देवी को महिला सदस्य,सुजीत कुमार को लॉजिस्टिक इंचार्ज , आसमगीर रबा को डीपीओ पद के लिए चुना गया।सभी को माला पहना कर अपने कार्य के प्रति हौसल अफजाई किया गया।मौके पर गुड्डू कुमार,अभिजीत कुमार,चंदन कुमार,राजीव कुमार,संजीत कुमार,संतु कुमार,मनीष कुमार,मणिलाल कुमार,कृष्ण कुमार,मोहम्मद फिरोज, प्रमिला कुमारी,के साथ लगभग सैंकड़ों की संख्या में दिव्यांग जन उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment