दिव्यांग ने मांगी बैसाखी,उसके बाद यह हुआ

अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह ने दिव्‍यांग श्री रामप्रसाद को प्रदान की बैसाखी

आवेदन देकर की गयी थी मांग, अपर कलेक्‍टर द्वारा तत्‍काल उपलब्‍ध करायी सहायता

अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा आज जिला कलेक्‍ट्रेट में दिव्‍यांग श्री रामप्रसाद पुत्र श्री रतनलाल निवासी मावन को बैसाखी उपलब्‍ध करायी। श्री रामप्रसाद द्वारा आवेदन प्रस्‍तुत कर चलने-फिरने में असमर्थता के कारण बैसाखी की मांग की गयी थी। उक्‍त आवेदन प्राप्‍त होते ही अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा सामाजिक न्‍याय विभाग को श्री रामप्रसाद को बैसाखी प्रदाय करने संबंधी निर्देश दिये गये। प्राप्‍त निर्देशों के क्रम में आज सामाजिक न्‍याय विभाग उप संचालक श्री बी.के. माथुर द्वारा आवेदक श्री रामप्रसाद को बैसाखी उपलब्‍ध करायी। कलेक्‍ट्रेट में आज दिव्‍यांग श्री रामप्रसाद को अपर कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह द्वारा प्रदाय की गयी। जिसके बाद खुशी-खुशी श्री रामप्रसाद अपने घर को गये।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment