रेवंत रेड्डी ने निभाया दिव्यांग महिला से किया वादा, मुख्यमंत्री बनते ही दी नौकरी
तेलंगाना। तेलंगाना के सीएम का पदभार संभालते ही रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (टीपीसीसी) रहते किया हुआ अपना वादा पूरा किया है। रेड्डी ने अक्टूबर में एक दिव्यांग महिला से वादा किया था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही उसे नौकरी दी जाएगी। आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रेवंत रेड्डी ने अपना वादा पूरा कर सभी का दिल जीत लिया है।
17 अक्टूबर को एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने नामपल्ली की एक दिव्यांग (बौनी) लड़की रजनी को कांग्रेस के सत्ता में आने पर पहली नौकरी देने का वादा किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकीं रजनी ने रेवंत को अपना दुख बताते हुए कहा कि उन्हें प्राइवेट कंपनियों में नौकरी भी नहीं मिल रही है। जिसके बाद खुद रेवंत रेड्डी ने रजनी के नाम से कांग्रेस का गारंटी कार्ड भरा था।
- आदर्श विद्या मंदिर जेठाना में दीपावली पर्व पर सजाई राम दरबार की झांकियां व किया भजनों का आयोजन
- शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष, सर्व सहमति से हुआ चयन, जिला उपाध्यक्ष पद पर केकड़ी के मोलकिया निवासी जय सिंह गुर्जर व देरांठू निवासी चम्पा दिनेश चौधरी बने
- श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर में आओ इस दिवाली पर अपनाएं स्वदेशी – मिट्टी के दीपक व आकर्षक कलाकृतियां बनाकर दिया स्वदेशी अपनाने का सन्देश
- उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन ( दिव्यांग) स्कूल नसीराबाद में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई आयोजित
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दो फाइलों पर हस्ताक्षर किए। पहली फाइल छह चुनावी गारंटी को लागू करने के लिए और दूसरी फाइल दिव्यांग रजनी को नौकरी प्रदान करने के लिए।