रेवंत रेड्डी ने निभाया दिव्यांग महिला से किया वादा, मुख्यमंत्री बनते ही दी नौकरी
तेलंगाना। तेलंगाना के सीएम का पदभार संभालते ही रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (टीपीसीसी) रहते किया हुआ अपना वादा पूरा किया है। रेड्डी ने अक्टूबर में एक दिव्यांग महिला से वादा किया था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही उसे नौकरी दी जाएगी। आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही रेवंत रेड्डी ने अपना वादा पूरा कर सभी का दिल जीत लिया है।
17 अक्टूबर को एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने नामपल्ली की एक दिव्यांग (बौनी) लड़की रजनी को कांग्रेस के सत्ता में आने पर पहली नौकरी देने का वादा किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकीं रजनी ने रेवंत को अपना दुख बताते हुए कहा कि उन्हें प्राइवेट कंपनियों में नौकरी भी नहीं मिल रही है। जिसके बाद खुद रेवंत रेड्डी ने रजनी के नाम से कांग्रेस का गारंटी कार्ड भरा था।
- चैत्र नवरात्रि पर व्यवस्था हेतू राजगढ़ भैरव धाम पर आयोजित हुई प्रशासनिक बैठक, तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
- बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में शारदीय नवरात्रि पर चलेगा अखण्ड रामायण पाठ
- केकड़ी में 1 मई को होगा वैष्णव बैरागी समाज का प्रथम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, पदाधिकारी घर घर जाकर निमन्त्रण पत्र देने के साथ जुटा रहे सहयोग राशि
- जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की है पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें – जिला कलेक्टर
- राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास अजमेर द्बारा दिव्यांग बच्चों के लिए दो दिवसीय निशुल्क थेरेपी परामर्श शिविर का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दो फाइलों पर हस्ताक्षर किए। पहली फाइल छह चुनावी गारंटी को लागू करने के लिए और दूसरी फाइल दिव्यांग रजनी को नौकरी प्रदान करने के लिए।