अपहरण व छेड़छाड़ मामले में ढोंगी बाबा गिरफ्तार

अपहरण व छेड़छाड़ मामले में ढोंगी बाबा गिरफ्तार

लाडनुं संवाददाता। रणजीत राम

साधु के वेश में धर्म का झुठा स्वांग रचने वाले एक ढोंगी बाबा ने जसवंतगढ़ से 13 वर्षीय बालिका का अपहरण कर वहां से फरार हो गया व सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। अपहरण की सुचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने देवराठी मार्ग पर साधु के कब्जे से बालिका को दस्तायाब कर लिया व अपहरण एंव पाक्सो एक्ट मामले मे ढोगीं बाबा को गिरफ्तार कर लिया। जसवंतगढ़ थानाधिकारी मुकूट बिहारी मीणा ने बताया की सूबह करीब 9 बजे एक साधु जसवंतगढ़ में आया बालिका के माता पिता उस समय खेत गए हुए थे तो घर पर बालिका के घर पर अकेला होने का फायदा उठाकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया व सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा।

जब परिजनों को घर पर बच्ची नहीं मिली तो घरवालों ने आस पास तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस थाने मे इसकी सुचना दी। पुलिस थाना जसवंतगढ़ एसएचओ मुकुट बिहारी के निर्देशन में कांस्टेबल पवन मिणा,मनफूल आदि की टिम ने सक्रियता दिखाते हुए कसाईयों के ढाणी के आगे देवराठी मार्ग पर साधु को पकड़कर उसके कब्जे से बालिका को दस्तायाब कर लिया है।

अब पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के आधार पर बुधराम पुत्र सुखाराम निवासी तलवाड़ा जिला हनुमानगढ़ के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल करवाया अब मामलें की जांच व प्रकरण से जुडे़ अनेक पहलुओं पर आरोपी से पुछताछ की जा रही है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment