मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले दिव्यांग, पेंशन बढ़ोतरी की रखी मांग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया दिव्यांग जगत का विमोचन

विशेष योग्यजन आयुक्त की नियुक्ति से लाखों दिव्यांग खुश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर आयुक्त विशेष योग्यजन के नेतृत्व में दिव्यांगजनो का प्रतिनिधि मंडल मिला। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। दिव्यांग जगत के संपादक उत्तम जैन ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने निःशक्तजन आयुक्त के पद पर एक दिव्यांग व्यक्ति को नियुक्त करके प्रदेश के लाखों दिव्यांगों को एक नई ऊर्जा प्रदान की हैं। उत्तम जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान के दिव्यांगजनो की पीड़ा से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रदेश में 6 साल से दिव्यांगजनो की पेंशन बढ़ोतरी नही हुई है,750 रुपये में व्यक्ति का गुजारा कर पाना सम्भव नही हैं इसलिए दिव्यांगजनो की पेंशन बढ़ोतरी की जाए।

विकलांग जन क्रांति सेना के प्रमुख सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री को दिव्यांगजनो की समस्याओं से रूबरू करवाते हुए कहा कि सरकार दिव्यांगजनो के मुद्दों पर जल्दी कार्रवाई करें एवं उनका समाधान करवाये।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment