किशनगढ़ मार्बल सिटी मे बदमाशों के हौसले बुलंद
दिन दहाड़े कपडा व्यापारी की वैन से किये सवा लाख रुपए पार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । किशनगढ़
मार्बल सिटी में बदमाशो के हौसले हुऐ बुलंद ।
दिन दहाड़े एक व्यापारी की मारुति वैन में रखे नोटों से भरे बैग को किया पार । घटना
मुख्य बाजार कटला मार्केट की है । जिसमे चोरी करते हुऐ
सीसीटीवी केमरे में नजर आये संदिग्ध युवक ।
कपड़ा व्यापारी बृजमोहन बाहेती की वेन से पार हुआ नगदी से भरा बैग । बेग में थे करीब सवा लाख रुपए व जरूरी कागजात । वारदात की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस पहुंची मौके पर ।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जुटी है मामले की जांच में ।
दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में मचा हड़कंप । व्यापारियों ने चोरो को शीध्र गिरफ्तार करने की मांग ।