केकड़ी में गौ सम्मान आह्वान अभियान कार्यक्रम सोमवार को, आज होगा भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें राष्ट्र में सम्मान दिलाने के उद्देश्य से संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत केकड़ी शहर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बनता जा रहा है। बढ़ते कदम गौशाल संस्थान केकड़ी के अध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया गौ सम्मान अभियान की इसी कड़ी में अभियान की पूर्व संध्या पर आज 26 अप्रैल , रविवार को केकड़ी में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों श्रद्धालुओं एवं माताएं बहने के शामिल होने की संभावना है।
धार्मिक कार्यक्रम आज रात्रि 8 बजे से अजमेर रोड़ स्थित बिजासन माता मंदिर (हनुमान मंदिर), केकड़ी परिसर में शुरू होगा। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की आराधना करते हुए भव्य सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया जाएगा। वातावरण को भक्तिमय बनाने के लिए विशेष सजावट, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों की भी व्यवस्था की गई है। गौ शाला संस्थान के वरिष्ठ सदस्य रामगोपाल माली ने बताया कि सुंदरकांड पाठ न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता, एकता और धर्म के प्रति आस्था को भी मजबूत करता है। इस आयोजन के माध्यम से गो माता के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने और समाज को गो संरक्षण के लिए प्रेरित करने का भी उद्देश्य रखा गया है।
आयोजकों ने शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं से सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण होता है और राष्ट्रहित की भावना को बल मिलता है।
कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है तथा मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति ने सभी से समय पर पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। बढ़ते कदम गौशाला के व्यवस्थापक आनंदी राम सोमानी ने कि गो माता के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की मांग को लेकर चल रहे “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत कल केकड़ी क्षेत्र में व्यापक जनजागरण देखने को मिलेगा । इसी क्रम में सोमवार, 27 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल के नाम प्रार्थना-पत्र उपखंड अधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, गोवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने तथा समाज में गो सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी मांग को लेकर केकड़ी क्षेत्र के गौ भक्त संगठित होकर अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व सभी गौ भक्तों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से प्रातः 9:30 बजे अजमेर रोड़ स्थित तेजाजी महाराज मंदिर पर एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। यहां से सभी लोग एकजुट होकर उपखंड कार्यालय पहुंचेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखेंगे।
सोमानी ये भी जानकारी दी कि ये अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गो माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण का एक व्यापक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति, कृषि और आस्था का अभिन्न अंग है, जिसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। समिति ने सभी गौ भक्तों से समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह अवसर गो माता के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को प्रदर्शित करने का है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और क्षेत्र में इसके प्रति उत्साह का माहौल बना हुआ है।अंत में आयोजकों ने कहा कि आज सायं सुंदरकांड पाठ में संमलित हो एवं कल एकजुट होकर इस अभियान को मजबूती के साथ गौ सम्मान्न आह्वान को सरकार तक गौ भक्तों एवं आम जनभावनाओ प्रभावी रूप से पहुंचा जाए।

Author: admin