मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद हाईवे के देरांठू रोड , महावीर कालोनी के पास क्षतिग्रस्त रोड पर पानी भरा रहने से कई दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। महावीर कालोनी के पूर्व वार्ड मेम्बर अशोक गोयर ने बताया कि रोड के दुसरी साईड कुम्हार बस्ती का गन्दा पानी आता है। कुछ माह पूर्व गन्दे पानी को निकालने हेतू नाली बनाई गई थी। नाली छोटी होने के साथ सफाई के अभाव में मिट्टी से बन्द हो गई। जिससे अब गन्दा पानी रोड पर इकट्ठा हो गया है, व रोड में भी गड्डे बन गए। क्षतिग्रस्त रोड व भरे गन्दे पानी के कारण प्रतिदिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे । इस मार्ग से प्रतिदिन कई प्रशासनिक अधिकारी निकले हैं , लेकिन किसी ने भी इस और ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। वार्ड मेम्बर सहित देरांठू ग्राम वासियों ने उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार नसीराबाद को शीघ्र इस पर कार्यवाही करने व ग्राम पंचायत देरांठू को भी इस पर कार्यवाही करते हुए बन्द पड़ी नाली को शीघ्र खुलवाने की मांग ग्राम वासियों ने रखी । अन्यथा इस क्षतिग्रस्त रोड पर गन्दे पानी से भरे गड्ढो के कारण आम जन के साथ होने वाले हादसे का जिम्मेदार ग्राम पंचायत व प्रशासन होगा ।