दिव्यांग रवि मीणा के घर पहुंचे आयुक्त,उपलब्धि पर दी बधाई

विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने दौसा जिले के रवि मीणा को बधाई दी

गणेश योगी / दिव्यांग जगत

दौसा। विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा अधिवक्ता ने रविवार को दौसा जिले के सिकराई उपखंड के ग्राम पंचायत गंडरावा के रवि मीणा को बधाई दी एवं माला पहनाकर हौसला अफजाई की। बचपन से दोनों पैरों से दिव्यांग रवि ने शुक्रवार को घोषित दिव्यांग बालकों के माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2022 के रिजल्ट में 100% अंक प्राप्त कर साबित कर दिया कि दौड़ने के लिए पैरों की नहीं हौसले मजबूत होते हैं ।हौसले के पंख से भी इंसान सफलता रूपी उड़ान भर सकता है। राज्य आयुक्त ने रवि की हौसला अफजाई करते हुए आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही वही रवि के माता-पिता को बधाई दी इस अवसर पर ग्राम पंचायत गंडरावा के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment